वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। छावनी परिषद ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया। 12 एकड़ में फैले बंगला नंबर 51 में दस स्थायी निर्माण ध्वस्त किए गए। रक्षा विभाग की इस जमीन पर लोगों ने दुकानें, गोदाम बनाए थे। कार्रवाई के दौरान बंगला नंबर 51 में रहने वाले लोगों ने विरोध जताया। मौके पर बुलडोजर लेकर पहुंची टीम को देखते ही अतिक्रमण करने वाले एकत्र हो गये और कागजात के सहारे अपनी संपत्ति बताने की कोशिश की। करीब एक घंटे विरोध के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर लोगों को पीछे हटाया। कार्यवाही के दौरान रक्षा संपदा विभाग प्रयागराज के एसडीओ जितेंद्र यादव, जेई सचिन श्रीवास्तव, अजय कुशवाहा, पवन चौधरी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संगम क्षेत्र में 50 से अधिक दुकानें तोड़ीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...