बगहा, जून 25 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। छावनी ओवरब्रिज के नीचे तीनों भाग में अर्थात मनुआ पुल, चनपटिया और सिकटा -मैनाटाड़ वाले रूट में एक- एक शौचालय-मूत्रालयों का निर्माण कराया जाएगा। बोर्ड द्वारा पारित योजना के बाद जारी प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर नगर निगम प्रशासन द्वारा इन योजनाओं की निविदा जारी कर दी गई है।निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि निविदा प्रपत्र डाउनलोड करने के लिए 7 से 27 जुलाई तक की तिथि निर्धारित की गई है।वही कार्यादेश जारी होने की तिथि से तीन माह के अंदर में चयनित संवेदक को गुणवत्ता पूर्ण निर्माण पूरा करना होगा। नगर निगम क्षेत्र में शहरी आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए नागरिक प्रसाधन से वंचित क्षेत्रों में ऐसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की एक महत्वपूर्ण पहल नगर निगम बोर्ड द्वारा की गई है। छावनी चौक से मनुआ...