वाराणसी, जून 12 -- वाराणसी। पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में छावनी परिषद अस्पताल में रक्तदान शिविर लगा। 21 लोगों ने पंजीकरण कराया। कुल 17 यूनिट रक्तदान किया गया। छावनी अस्पताल के जनरल फिजिशियन लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ. शैलेश सिंह एवं अस्पताल प्रभारी कमलापति वर्मा की देखरेख में शिविर लगा। इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल ब्लड बैंक की टीम में डॉ. प्रियांशी गुप्ता, रमेश राय, संगीता मौर्या, प्रियंका गोस्वामी एवं सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- 17 यूनिट हुआ रक्तदान यह भी पढ़ें- ब्लड बैंक में कल रक्तदान शिविर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...