कौशाम्बी, जनवरी 23 -- मंझनपुर, हिन्दुस्तान टीम गंगा-यमुना के मध्य बसी तथागत की तपोभूमि में शुक्रवार को वसंत पंचमी का पावन पर्व पूरी आस्था-विश्वास के साथ मनाया गया। मोक्षदायिनी गंगा के तटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मानो वसंत की मधुर सुगंध और आध्यात्मिक उल्लास का अनुपम मेल हो गया हो। सभी घाट हर-हर गंगे के जयघोष से गूंजते रहे। शक्ति पीठ कड़ा धाम में भी दर्शन-पूजन का सिलसिला दिनभर चला। विद्या, संगीत व कला की देवी मां सरस्वती का श्रद्धा संग पूजन किया गया। कड़ा धाम के कुबरी, कालेश्वर, हनुमान, वृंदावन, असदपुर तथा कोखराज क्षेत्र के संदीपन, पल्हाना, सिहोरी आदि सभी घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ देखते ही बनी। भक्तों ने पुण्य सलिल में डुबकी लगाकर मन की शुद्धि एवं आत्मा की उन्नति की प्रार्थना की। हजारों आस्थावानों ने इस दिव्य स्...