उन्नाव, दिसम्बर 13 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। गंजमुरादाबाद और आसपास के इलाकों में शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़क पर वाहन चालकों ने अपनी गति धीमी कर दी और सतर्कता के साथ सफर किया। सर्दी के बढ़ने के साथ ही हल्का कोहरा देखा जा रहा था, लेकिन शुक्रवार देर शाम अचानक कोहरे की तीव्रता बढ़ गई। नतीजतन, सभी प्रमुख मार्ग कोहरे की चादर में लिपटे रहे। खासकर हाईवे और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर वाहन धीमी गति से चलते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, गंगा की तलहटी, शारदा नहर और सई नदी के आसपास कोहरे का असर अधिक गंभीर रहा। इन क्षेत्रों में दृश्यता कम होने से आवागमन पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ा। वहीं, कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यह कोहरा किसानों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल के लिए लाभकारी साबित होगा, क...