नई दिल्ली, जून 3 -- Gemini AI Photo Editing: AI की दुनिया में हर हफ्ते कोई न कोई नया ट्रेंड देखने को मिल जाता है, लेकिन इस बार Google के Gemini AI से जुड़ा नया ट्रेंड सामने आया है। लोग अपनी साधारण तस्वीरों को कुछ ही सेकंड में रंग-बिरंगी Crayon Drawing में बदल रहे हैं और रिजल्ट देखकर हैरान रह जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसके लिए किसी प्रोफेशनल फोटो एडिटिंग ऐप या डिजाइनिंग स्किल की जरूरत नहीं पड़ती। सिर्फ एक खास Prompt की मदद से Gemini AI आपकी फोटो को ऐसा लुक दे सकता है जैसे उसे किसी बच्चे ने रंगीन क्रेयॉन से कागज पर बनाया हो। Instagram, X और Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर हजारों यूजर्स अपनी Crayon Style तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। कई लोगों को यह ट्रेंड इसलिए पसंद आ रहा है क्योंकि यह तस्वीरों को एक यूनिक और नॉस्टैल्जिक फील देता है। अगर आप भी AI क...