बहराइच, अप्रैल 4 -- बहराइच, संवाददाता। थाना खैरीघाट पुलिस टीम ने नकली नोट छापने वालों को पकड़ा है। चार अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं उनके पास से कलर प्रिंटर व 23 अदद 500 के नकली नोट अन्य सामग्री बरामद हुई है। अभियुक्त 500-500 रुपए के नकली नोट छाप रहे थे। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में रात्रि गश्त की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर खास से सूचना मिली कि 04 व्यक्ति अवैध जाली करेन्सी नोट लेकर नानपारा इमामगंज की तरफ से बेहड़ा बाजार की तरफ आ रहे हैं । मुखबिर के बताए रास्ते पर गुजराती पुरवा मोड़ के निकट संदिग्ध प्रतीत हो रहे 04 व्यक्तियों हरिराम लोध पुत्र स्व बाकेलाल निवासी गुलरिहा जगतापुर थाना मोतीपुर, अर्जुन पुत्र हरिराम निवासी गुलरिहा जगतापुर, गुरुचरन सिंह उर्फ विजय उत्तराखण्ड पुत्र शर्मा सिंह निवासी दलराजपुर थाना सिंगाही जिला लखीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.