गोपालगंज, फरवरी 28 -- गोपालगंज। हमारे संवाददाता जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत छाप मोड़ के समीप शनिवार अहले सुबह ट्रक की टक्कर से एक पिकअप चालक की मौत हो गई। जबकि उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित रामनगर नायका टोला निवासी जय किशोर महतो के 21 वर्षीय पुत्र विजय कुमार के रूप में हुई है। घायलों में रामनगर निवासी भूलन गोस्वामी के 43 वर्षीय पुत्र रितेश गोस्वामी तथा रामनगर निरमही गांव निवासी बहादुर मांझी के 15 वर्षीय पुत्र हरेंद्र कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.