प्रयागराज, जून 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को धरोहर संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लखनऊ के कलाकार पुल्कित श्रीवास्तव ने राम भजन की मनोहारी प्रस्तुति की।साथ ही सूफी गीत पर छाप तिलक सब छीनी रे...और सांसों की माला ...प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्वागत श्वेता सिंह, संचालन डॉ. सुशील कुमार ने किया। डॉ. राजेश मिश्र, डॉ. संजू मिश्रा मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...