साहिबगंज, अप्रैल 14 -- साहिबगंज। गंगा नदी थाना क्षेत्र के विभिन्न दियारा क्षेत्र में सोमवार को अवैध शराब बिक्री मामले में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगह पर जावा महुआ व चुलाई शराब को नष्ट किया गया । थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि दियारा क्षेत्र में कुछ जगहों पर शराब की अवैध तरीके से बिक्री की जा रही है। सूचना पर गदाई दियारा के बालू टोला, कस्बा टोला सहित अन्य जगहों पर छापेमारी की गई। वहां 200 केजी जावा महुआ को नष्ट किया गया है। यह भी पढ़ें- जावा महुआ किया नष्ट यह भी पढ़ें- सुकुमारपुर दियारा में 7 देसी शराब भट्ठियों को किया ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...