छापे में मिला नकली क्रिकेट का सामान, लाखों का माल जब्त
मेरठ, मार्च 24 -- सोमवार को पुलिस और गुड़गांव स्थित ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की टीम ने संयुक्त रूप से सूरजकुंड रोड स्थित मोनिश स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज़ की दुकान पर छापा मारा। जहां से भारी मात्रा में नकली क्रिकेट सामान बरामद किया। जब्त किए गए सामान में एसजी ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे क्रिकेट बैट, ग्लव्स और लेग गार्ड शामिल हैं। छापेमारी के दौरान टीम को दुकान में बड़ी मात्रा में ऐसा सामान मिला, जिस पर एसजी कंपनी का लोगो और पैकेजिंग इस्तेमाल की गई थी, लेकिन जांच में वह पूरी तरह नकली पाया गया। टीम ने मौके करीब तीन लाख रुपये की कीमत का 370 पीस को सील करते हुए कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि कंपनी की शिकायत पर थाने में आरोपी दुकानदार आंचल त्यागी के खिलाफ कॉपीराइट के धाराओ में मुकदमा दर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.