छापे मारकर 12 जगह बिजली चोरी पकड़ी
रुडकी, जून 27 -- लंढौरा। ऊर्जा निगम की टीम ने शनिवार को घोसीपुरा गांव में 12 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। एसडीओ गुलशन बुलानी का कहना है कि बिजली चोरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान लगातार चलाया जाएगा। देहरादून से आई विजिलेंस की टीम ने एसडीओ गुलशन बुलानी के नेतृत्व में छापामार अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 12 घरों में कटिया डाल कर बिजली चोरी करने के मामले पकड़े गए है। एसडीओ ने सभी उपभोगताओं से अपील करते हुए कहा कि बिजली चोरी करना अपराध की श्रेणी में आता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.