खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । हिन्दुस्तान संवाददाता जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर गांव के पास मानसी-सहरसा एसएच-95 पर मंगलवार को सड़क जाम रहने पर छापेमारी से लौट रहे एसटीएफ जवानों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट व फायरिंग की। मारपीट व फायरिंग की घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे से अधिक सड़क जाम कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग आठ बजे एसटीएफ के सादे लिबास में जवान निकट के नोनहा गांव से एक अपराधी को गिरफ्तार कर मानसी लौट रहे थे। यह भी पढ़ें- खगड़िया : छापेमारी से लौटने के दौरान सड़क जाम पर एसटीएफ जवान ने की मारपीट व हवाई फायरिंगघटना का विवरण सामने सड़क जाम देख एसटीएफ जवानों को आशंका हुई कि गिरफ्तार अपराधी को छुड़ाने यह किया गया है। ग्रामीणों के अनुसार वाहन से उतरकर एसटीएफ जवान ने एक स्थानीय एसएच 95 के एक गार्ड को डंडा से...