छापेमारी विशेष अभियान में हत्यारोपित समेत छह गिरफ्तार
जहानाबाद, मई 23 -- काको, निज संवाददाता। एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत काको, पाली एवं भेलावर थाना पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर विभिन्न मामलों के छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी है। भेलावर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि सेरथूआ टोला निवासी दीपक कुमार को पटना से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध हत्या के प्रयास के मामले में प्राथमिकी दर्ज थी और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इधर काको थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि तिताई बीघा गांव में छापेमारी कर बिंदा मांझी तथा सैदपुर गांव से शिवपूजन मांझी को गिरफ्तार किया गया। दोनों के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत आरोपित हैं।इसके अलावा धरहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.