जहानाबाद, अप्रैल 29 -- अवैध रिफिलिंग और घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन ने की कार्रवाई जहानाबाद, कार्यालय संवाददाता अवैध रिफिलिंग और अनुदानित घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग पर प्रशासन सख्त है।

छापेमारी की गई अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिन्हा के नेतृत्व में गैस सिलेंडर का अवैध रिफ़िलिग, जमाखोरी, कालाबाजारी तथा अनुदानित घरेलू सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग के रोकथाम के लिए छापेमारी की गई जिसमें दो प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किया गया। इस संबंध में एसडीओ ने बताया कि काको रोड स्थित एस के ट्रेडर्स के दुकान से 6 सिलेंडर जब्त किया गया है। एलपीजी के अवैध भंडारण के आरोप में प्रतिष्ठान के मालिक शैलेश कुमार के पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की गई। वहीं हरिओम मिष्ठान भण्डार के मालिक ओमप्रकाश के प्रतिष्ठान में अनुदानित घरेलू गैस ...