औरंगाबाद, मई 17 -- औरंगाबाद जिले में पुलिस ने छापेमारी करते हुए 57 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें से 35 लोगों को जेल भेज दिया गया। हत्या के प्रयास के मामले में 10 लोग पकड़े गए। शराब मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। 381 लीटर देसी शराब और 7 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। 26 वारंटों का निष्पादन किया गया है। 1530 वाहनों की जांच करते हुए 1.92 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...