रायबरेली, अप्रैल 6 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक क्षेत्र की टीम ने कई स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की। टीम ने भदोखर के काबुलीयन और मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। 350 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। इसमें तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...