जहानाबाद, अप्रैल 11 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा वारंटियों, शराब कारोबारियों एवं अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने वनवरिया भुनटोली गांव में छापेमारी की। इस दौरान चंद्रदेव मांझी, मोती मांझी एवं रामेश्वर मांझी के घरों की तलाशी ली गई, जहां से कुल 42 लीटर अवैध शराब बरामद कर जब्त कर ली गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप जब्त की गई है। फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्र...