मोतिहारी, मई 29 -- तुरकौलिया, निसं। पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तुरकौलिया पश्चिमी पंचायत के वृति टोला गांव में छापेमारी कर 40 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया है। हालांकि, पुलिस के पहुंचते ही आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव का एक व्यक्ति अपने घर के समीप झाड़ियों में अवैध शराब छुपाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान पर पहुंची। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 40 लीटर शराब बरामद पुलिस को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति मौके से भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करते हुए तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के घर के बगल ...