रायबरेली, अप्रैल 28 -- रायबरेली। जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र एक व दो की संयुक्त टीम कई स्थानों पर दबिश दी। गुरुबक्शगंज के पथरीगढ़ और घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों पर दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब और लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद कर नष्ट किया गया। इसमें तीन पर मामला भी दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- शाहपुर मे देसी शराब की गई नष्ट यह भी पढ़ें- आबकारी विभाग ने चार भट्ठी तोड़ी, 160 लीटर कच्ची शराब बरामद यह भी पढ़ें- अवैध शराब के खिलाफ अभियान, आठ भट्ठियां ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...