सुल्तानपुर, फरवरी 25 -- बल्दीराय, संवाददाता। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हलियापुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है। मौके पर मिले करीब 250 किलोग्राम लहन को नष्ट कर दिया गया। मामले में दो अभियोग दर्ज किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव और निधि सिंह की टीम ने ग्राम मल्हन का पुरवा व हलियापुर में दबिश दी। टीम ने अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया। साथ ही क्षेत्र के ईंट भट्ठों और कबाड़ की दुकानों की भी जांच की गई। वलीपुर और हलियापुर की आबकारी दुकानों की सघन जांच में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि अवैध शराब का सेवन न करें, यह जानलेवा साबित हो सकती है। आबकारी निरीक्षक नेहा श्रीवास्तव ने बताया कि सघन अभियान चलाकर कच्ची शराब...