खगडि़या, सितम्बर 16 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव स्थित बांध के बगल से पुलिस ने मंगलवार को कार्टन में रखे 28 लीटर शराब बरामद की। हालांकि कारोबारी पुलिस की आने की आहट देख फरार हो गया। बताया जाता है कि पुलिस क़ो गुप्त सूचना मिली कि मुरादपुर गांव स्थित बांध के नीचे जंगल में शराब की बड़ी खेप छुपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी तथा चिन्हित स्थल से शराब क़ो बरामद कर लिया। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि इसक़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर चिन्हित कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए छपेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...