महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पूर्ति विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने तहसील क्षेत्र के विश्रामपुर चौराहा स्थित एक दुकान पर छापेमारी कर अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल के भंडारण और बिक्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान 146 लीटर पेट्रोल तथा 122 लीटर डीजल समेत कुल 268 लीटर ईंधन बरामद किया गया। मामले में दुकान संचालिका के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के निर्देश पर पूर्ति निरीक्षक फरेंदा ईशान प्रताप सिंह एवं पुलिस टीम ने विश्रामपुर चौराहा, सिधवारी स्थित दुकान की जांच की। छापेमारी के दौरान दुकान के भीतर और बाहर रखे गैलनों, ड्रमों तथा प्लास्टिक की बोतलों में पेट्रोल एवं डीजल भरा हुआ पाया गया। माप-तौल के बाद कुल 268 लीटर ईंधन बरामद हुआ। जांच के दौरान दुकान संचा...