मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- पारू। सरमस्तपुर दियारा क्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 243 लीटर विदेशी शराब और निर्माण सामग्री बरामद की है। अपर थानेदार आलोक कुमार यादव ने बताया कि सूचना पर सब इंस्पेक्टर लालबाबू के साथ पुलिस बल सरमस्तपुर गांव के दियारा इलाके में छापेमारी की। पुलिस को देखकर शराब तस्कर भागने में सफल रहा। मामले में तीन तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...