सीवान, अप्रैल 19 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर धोबी घाट से पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 22 लीटर शराब बरामद की है। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस छापेमारी में 17 लीटर बंटी बबली शराब व 5 लीटर महुआ चुलाई शराब बरामद की गई है। इस मामले में ग्यासपुर मठिया के गणेश यादव को आरोपित किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...