जौनपुर, मई 16 -- जौनपुर, संवाददाता। खेतासराय थाना क्षेत्र के सरवरपुर वार्ड संख्या एक निवासी शुभम सिंह के घर पर औषधि विभाग की टीम ने गुरुवार की रात में छापेमारी की। इस दौरान करीब दो लाख 33 हजार रुपये की दवाइयां बरामद की गईं। ये दवा अवैध तरीके से रखी गईं थी। विभाग ने दवाइयों को जब्त कर लिया है। साथ मामले की जांच की जा रही है। ड्रग इंस्पेक्टर रजत पांडेय ने बताया कि अवैध तरीके से दवा का कारोबार किए जाने की सूचना मिली। उसी आधार पर छापेमारी की गई। छापे के दौरान बिना किसी वैध लाइसेंस के दवा रखा होना पाया गया। यह भी पढ़ें- नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक फरार यह भी पढ़ें- बगैर लाइसेंस के बेची जा रही दवाइयां जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...