रुद्रपुर, मई 30 -- सितारगंज, संवाददाता। बाराकोली रेंज क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरामशीन से 119 नग यूकेलिप्टिस प्रकाष्ठ जब्त किए हैं। वन विभाग की संयुक्त टीम ने लकड़ी को कब्जे में लेकर मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देश पर वन सुरक्षा बल, तराई पूर्वी वन प्रभाग तथा बाराकोली रेंज की संयुक्त टीम ने बरुआबाग, सिसौना स्थित मैसर्स जायसवाल टिम्बर इंडस्ट्रीज में छापेमारी कर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान आरामशीन परिसर में बड़ी मात्रा में यूकेलिप्टिस की लकड़ी रखी मिली। टीम ने जब आरामशीन संचालक विपिन जायसवाल से लकड़ी से संबंधित अभिलेख, परिवहन प्रपत्र और स्रोत संबंधी जानकारी मांगी तो वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 119 ...