जहानाबाद, फरवरी 2 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाने के पुलिस टीम ने रविवार की रात मखदुमपुर गांव के बाधार से 113 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेशी शराब की खेप लेकर शराब कारोबारी जा रहा है तभी पुलिस टीम के द्वारा पीछा करते हुए विदेशी शराब बरामद किया गया है। सदर थाना अध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि कारोबारी के द्वारा मखदुमपुर बधार के खेत में विदेशी शराब रखा गया था। खेत से 113 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। इस मामले में मखदुमपुर गांव के लकी यादव पर नामजद केस दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ इस मामले में कौन-कौन से लोग शामिल थे। इसकी भी गंभीरता से जांच की जा रही है। सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबार में जो भी शामिल पाए जाएंगे उन पर भी केस दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.