पूर्णिया, जून 17 -- भवानीपुर, एक संवाददाता भवानीपुर पुलिस ने शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र के तेलियारी से 10 लीटर शराब बरामद किया है। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहा। जानकारी के अनुसार, भवानीपुर थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक सुभाष कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि तेलियारी में बड़े पैमाने पर शराब का कारोबार किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद उन्होंने पुलिस बल के साथ तेलियारी निवासी सोनू कुमार के घर छापेमारी की। पुलिस को पहुंचता देख सोनू कुमार मौके से फरार हो गया। हालांकि तलाशी के दौरान उसके घर से 10 लीटर शराब बरामद की गई। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया तथा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी । भवानीपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विकास...