छापेमारी में 10 गिरफ्तार, 10 हजार रुपये जुर्माना वसूले
जहानाबाद, मई 28 -- जहानाबाद। पुलिस प्रशासन के द्वारा शराब के धंधेबाजों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में बुधवार की देर रात तक 10 लोग गिरफ्तार किए गए। सभी की गिरफ्तारी शराब बेचने और पीने के मामले में की गई है। सर्च अभियान व छापेमारी काको, नगर, कल्पा, हुलासगंज, भेलावर थाना क्षेत्र में हुई। सभी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इधर विधि - व्यवस्था के मधे नजर जिले के सड़क मार्गों पर चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करते कई लोग पकड़े गए। उनसे जुर्माने के रूप में 10 हजार रुपये राजस्व की वसूली की गई। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 10 गिरफ्तार, 10 हजार रुपये जुर्माना वसूले
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.