छापेमारी में होटल से महिला समेत दो गिरफ्तार
फतेहपुर, मई 12 -- बिंदकी, संवाददाता। कस्बे के पास स्थित एक होटल में सोमवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर अनैतिक गतिविधियों का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।सोमवार रात एक सूचना पर सीओ अपराध प्रगति यादव, एएचटी थाना प्रभारी गिरेंद्र पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ होटल में छापा मारा। अचानक हुई कार्रवाई से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस को मौके पर एक महिला और तीन युवक मिले, जिनमें दो युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत लगातार मिल रही थी, जिसके बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.