समस्तीपुर, जनवरी 13 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाने की पुलिस ने रविवार को अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 428 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान चार शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया गया है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर जितवारपुर निजामत बुलेचक में छापेमारी की गई, जहां धंधेबाज रंजन कुमार राय के घर से 345.6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। बताया गया कि आरोपी ने घर के भीतर एक विशेष ब्रांड की शराब कार्टन में छिपाकर रखी थी। वहीं, कोरबद्धा गांव से पुलिस ने रविन्द्र यादव के पुत्र राहुल कुमार को 79 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि राहुल कुमार को शराब मामले में यह छठी बार पकड़ा गया है। इसके अलावा बेझाडीह से अजीत कुमार राय और लगुनिया सूर्यकंठ से कैलाश महतो को अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध ...