छापेमारी में शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, मई 3 -- ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के लबदना स्थित सोन दियारा इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 70 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के पड़ूरी निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि सोन क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को शराब के साथ पकड़कर थाने लाया और उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- छापेमारी में 200 किग्रा जावा महुआ किया नष्ट यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ विक्रेता गिरफ्तार, अन्य कारोबारी फरार यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.