सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- शिवहर। हिरग्मा थाने की पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर शराब के साथ एक धंधेबाज सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के निमाही गांव स्थित परशुराम राय के आम के बगीचे मैं छापेमारी कर 5 लीटर से अधिक शराब के साथ धंधेबाज मनोज साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इसके अलावा निमाही बाजार पर शराब के नशे की हालत में हल्ला हंगामा करते निमाही गांव निवासी शिवनाथ महतो और तरियानी थाना क्षेत्र के भिसा गांव के हरिश्चंद्र राय तथा बेलहिया निवासी रामप्रवेश राम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...