मुंगेर, दिसम्बर 17 -- मुंगेर, निज संवाददाता । मुफस्सिल थाना की पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की गुप्त सूचना पर मंगलवार की देर शाम गंगापार जाफरनगर दियारा के समीप हेरूदियारा में छापेमारी की। इस दौरान देशी शराब की एक भट्ठी से 140 लीटर महुआ देशी शराब पुलिस ने जब्त किया। जबकि शराब निर्माण में जुड़े 4 धंधेबाजों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शराब की भट्ठी को ध्वस्त कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन कुमार सिंह ने बताया कि देशी शराब बनाते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। थाना लौटने के पश्चात सभी आरोपियों के विरूद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...