अररिया, मई 8 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बलुआ ड्योढी़ नयानगर के एक व्यक्ति के घर से अलग-अलग किस्म के 16 बोतल विदेशी शराब व 13 बोतल कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया। इस दौरान तस्कर भाग निकलने में सफल रहा। इस मामले में अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के बयान पर पलासी थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें आसाउद्दीन उर्फ फरमुल्ला को आरोपित किया गया है। इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि बीते गुरुवार संध्या गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बलुआ ड्योढी़ न्यायालय का उक्त व्यक्ति अपने घर में अलग अलग किस्म का शराब लाकर बेचता है। यह भी पढ़ें- घर से 16 बोतल विदेशी शराब बरामद जबकि वह पूर्व में भी शराब कांड का आरोपित रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम उनके घर पहुंची, तो पुलिस टीम को देखकर एक व...