जहानाबाद, मई 6 -- काको, निज संवाददाता। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर अपराधियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पाली पुलिस ने विभिन्न गांव में छापेमारी कर अलग-अलग मामलों में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि सैदाबाद गांव में छापेमारी कर एनबीडब्ल्यू के तहत फरार चल रहे वारंटी लालू यादव, अवधेश यादव एवं दिनेश ठाकुर को दबोच लिया गया। ये सभी काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे। इधर, नियमित गश्ती के दौरान फिरोजी गांव निवासी गोलू को शराब के नशे में हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय म...