जहानाबाद, मार्च 29 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर और सिकरिया थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर नौ लोगों को गिरफ्तार किया जिसमें दो लाल वारंटी शामिल हैं। सात लोगों को शराब के मामले में गिरफ्तार किया गया है। खबर के अनुसार एसपी अपराजित लोहान के निर्देश पर शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नगर थाने की पुलिस ने शहर के पूर्वी ऊंटा मोहल्ला के निवासी कविंद्र मांझी और इरकी निवासी शिव वचन दास की गिरफ्तारी की गयी। नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। बताया गया है कि उक्त दोनों के खिलाफ पूर्व से आपराधिक मामला दर्ज था। दोनों फरार थे। न्यायालय द्वारा दोनों के विरुद्ध लाल वारंट निर्गत था। छापेमारी के क्रम में दोनों पकड़े गए। रविवार को अहले सुबह छापेमारी के क्रम में सिक...