छापेमारी में महिला सहित तीन शराब तस्कर किए गए गिरफ्तार
खगडि़या, अगस्त 23 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गोगरी थाना अंतर्गत के क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में एक महिला सहित तीन शराब तस्करों को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किए गए। बताया गया कि जमालपुर कुर्मी टोला से अनुराधा देवी को तीन लीटर चुलाई शराब व पप्पू कु़मार ठाकुर को चार लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। वहीं शिवराम पासवान को आठ सौ ग्राम देशी शराब के साथ पकड़ा गया। छापेमारी में उत्पाद एसआई विष्णु प्रिया, एएसआई मनोज कुमार सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.