छापेमारी में महिला बरामद, प्रेम प्रसंग की बात निकली गलत
सासाराम, जून 12 -- नौहट्टा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के उल्ली गांव से लापता हुई महिला को नौहट्टा पुलिस ने गुरुवार को डेहरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। प्रारंभिक शिकायत में महिला के प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाया गया था, लेकिन पुलिस जांच में यह आरोप निराधार पाया गया। जानकारी के अनुसार, उल्ली गांव निवासी अशोक कुमार ने 8 जून को नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उनकी पत्नी 5 जून को अपने मायके अरवल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वहां नहीं पहुंची। उन्होंने सनोज नामक व्यक्ति पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस की कार्रवाई मामले की जांच कर रही एसआई अनामिका कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को महिला को उसके बच्चों के साथ डेहरी रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.