महाराजगंज, मार्च 30 -- सोनौली। सोनौली सीमा से सटे नेपाल के बेलहिया कस्बे में पुलिस ने छापेमारी कर एक फल सब्जी कारोबारी के ऑफिस से ब्राउन सुगर बरामद की है।मौके से दो युवकों को गिरफ्तार किया है।बेलहिया इंस्पेक्टर हरि राम दांगी ने बताया कि सूचना मिली कि एक फल सब्जी का काम करने वाला कारोबारी मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त है। सूचना के बाद उसके बेलहिया स्थित ऑफिस पर छापेमारी की गई, जहां जांच के दौरान 17 ग्राम ब्राउन सुगर बरामद किया गया। पूछताछ में दोनो युवकों ने अपना नाम मो. यूसुफ खान निवासी सोनौली और नौसाद आलम निवासी भैरहवा बताया। दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...