सिमडेगा, मई 15 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। टाउन थाना की पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ बैजु उरांव ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के ठाकुर टोली स्थित डिफेंस कॉलोनी में विशाल पासवान उर्फ मिट्ठू नामक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है। सूचना के आलोक में सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। छापेमारी में विकास पासवान अपने घर पर ही मिल गया। मजिस्ट्रेट के समक्ष जब उसके घर की तलाशी ली गई तो उसके घर से तीन पुड़िया में 5.8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। इसके निशानदेही पर गुमला निवासी ब्राउन शुगर सप्लायर शिरोमणि कुमार की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की गई। लेकिन पुलिस को देख वह बाइक छोड़ फरार हो गया।...