औरंगाबाद, मई 3 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर बिजली विभाग द्वारा चलाए गए औचक छापेमारी अभियान में कनाप गांव में बिजली चोरी के तीन मामले सामने आए हैं। इस संबंध में कनीय विद्युत अभियंता मनोज कुमार सिंह ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक उपभोक्ता के परिसर में पाया गया कि 31629 रुपये की बकाया राशि के कारण फरवरी में कनेक्शन काट दिया गया था, लेकिन बिना बकाया और संयोजन शुल्क जमा किए अवैध रूप से बिजली का उपयोग किया जा रहा था, जिससे 5648 रुपये की राजस्व क्षति हुई। इस मामले में पूर्व बकाया सहित कुल 37277 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दूसरे उपभोक्ता पर 41763 रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें 32734 रुपये बकाया रहने के बावजूद कनेक्शन कटने के बाद भी अवैध उपयोग जारी था, जिससे 9029 रुपये का नुकसान हुआ। तीसरे मामले में 30621 रुपये बकाया रहने के बा...