सीतामढ़ी, अगस्त 20 -- पुपरी। बिजली आपूर्ति कार्यालय पुपरी द्वारा गठित छापेमारी दल ने एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते रंगेहाथों पकड़ लिया है। इस सम्बंध में कनीय अभियंता रविभूषण के द्वारा थाने में एफआईआर की गई है। इसमें पुपरी गांव वार्ड 03 निवासी सगुनी मुखिया के पुत्र सकलदेव मुखिया को नामजद आरोपी बनाते हुए उस पर 10 हजार 49 रुपए आर्थिक जुर्माना लगाया गया है। कनीय अभियंता ने बताया है कि सकलदेव मुखिया का कनेक्शन बिल जमा नही करने पर काट दी गई थी। फिर भी पीवीसी सर्विस तार जोड़कर ऊर्जा की चोरी की जा रही थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.