देवरिया, मार्च 21 -- भागलपुर/रुद्रपुर, हिन्दुस्तान टीम। शुक्रवार को मईल व रुद्रपुर में छापेमारी के दौरान 17 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुए। मईल से मिठाई की दुकान पर छापेमारी में 9 घरेलू गैस सिलिंडर बरामद हुआ । घरेलू गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा था। रुद्रपुर में रसोई गैस की रिफलिंग के कारोबार का खुलासा हुआ और रिफलिंग यंत्र के साथ 8 सिलेंडर बरामद किए किए ।भागलपुर संवाद के अनुसार नायब तहसीलदार बरहज रविन्द्र मौर्य के नेतृत्व में एक टीम ने मईल चौराहे के रामा स्वीट हाउस व दिनेश स्वीट हाउस पर छापेमारी किया। इस दौरान दोनों दुकानों में पांच भरे हुए और तीन उपयोग में लगे रसोई गैस सिलिंडर बरामद किया। इसके अलावा एक खाली सिलेंडर भी मिला। कार्रवाई के दौरान चौराहे पर हड़कंप मचा रहा। छापेमारी के दौरान पूर्ति निरीक्षक भागलपुर अजय कुमार, बरहज संज...