भागलपुर, जनवरी 31 -- बिहपुर, संवाद सूत्र। बिहपुर प्रखंड अंतर्गत अरसंडी गांव में 11 जनवरी को हुई एक घर से पांच लीटर देसी शराब बरामद किए जाने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह एएसआई अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अरसंडी निवासी अमर मंडल को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बिहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...