जहानाबाद, अप्रैल 28 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में रविवार की रात विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर पुलिस ने फरार चल रहे 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि सभी फरार अभियुक्त विभिन्न केस में लगातार फरार चल रहे थे जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि लगातार अभियान चलाकर फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है ताकि एक भी अभियुक्त बाहर नहीं रहे। सभी को जेल के सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि साथ ही सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जो भी फरार अभियुक्त हैं। उसके बारे में चौकीदार से जानकारी लेकर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करना सुनिश्चित करेंगे अरवल से र...