खगडि़या, दिसम्बर 6 -- खगड़िया। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्देहरा गांव से एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू ठाकुर के पुत्र प्रभु कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि प्रभु कुमार पोक्सो एक्ट के तहत पसराहा थाना में 221/ 2025 कांड संख्या दर्ज है। वह बहुत दिनों से पुलिस को चकमा देते आ रहा था, लेकिन बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस में गुरुवार की संध्या गिरफ्तार कर लिया। इधर पसराहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...