मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। वारंटी की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर में छापेमारी करने गई सदर थाने की पुलिस को नकली बताकर घर वालों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आरोपित के परिजनों ने एसडीपीओ टाउन टू को भी कॉल कर इसकी शिकायत की। एसडीपीओ ने जब थानेदार को कॉल मिलाया तो पता चला कि वह खुद छापेमारी कर रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए घर वालों ने हंगामा किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...