छापेमारी में पचास ग्राम स्मैक बरामद, चार युवक गिरफ्तार
सीवान, अक्टूबर 5 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड खुर्माबाद स्थित पुरानी भट्ठी के पीछे पुलिस ने छापेमारी कर 50 ग्राम स्मैक बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में मैरवा श्रीनगर निवासी रौशन कुशवाहा, गोपालगंज जिले केबरौली थाना क्षेत्र के कहला विशुनपुरा निवासी राम विनोद राम, मैरवा थाना क्षेत्र के छोटका माझा निवासी अमित सिंह व निखिल कुमार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 85 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद स्मैक की बिक्री के लिए लेन-देन की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस कार्रवाई पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी भट्ठी के पीछे स्मैक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.